Short Note on 'Tuberculosis' in Hindi | 'Kshay Rog' par Lekh (216 Words)

क्षय रोग अथवा टी०बी०

'क्षय रोग' अथवा टी०बी० एक छूत का रोग है और इसे प्रारंभिक अवस्था में न रोका गया तो जानलेवा साबित होता है। यह रोग एक बैक्टीरिया के संक्रमण के कारण होता है। इसे फेफड़ों का रोग माना जाता है।

टी०बी० के बैक्टीरिया साँस द्वारा शरीर में प्रवेश करते हैं। रोग से प्रभावित अंगों में छोटी-छोटी गाँठ बन जाती हैं। उपचार न होने पर धीरे-धीरे प्रभावित अंग अपना कार्य करना बंद कर देते हैं और यही मृत्यु का कारण हो सकता है।

क्षय रोग एक संक्रामक बीमारी है, जिससे प्रति वर्ष अनेक लोग मौत का शिकार होते हैं। इसके प्रति जागरुकता को पैदा करने के लिए विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन के द्वारा हर साल 24 मार्च को 'विश्व क्षयरोग दिवस' के रूप में मनाया जाता है।

क्षय रोग के कीटाणु का पता लगने की घोषणा के दिनांक 24 मार्च को सम्पूर्ण विश्व में इस दिन को 'विश्व क्षय रोग दिवस' के रूप में मनाया जाता है। 'विश्व क्षय रोग दिवस' प्रत्येक वर्ष 24 मार्च को सम्पूर्ण विश्व में मनाया जाता है।

विश्व क्षय रोग दिवस मनाने का मकसद लोगों को इस गंभीर बीमारी से होने वाले परिणामों के प्रति जागरूक करना है। इस दिन जगह-जगह संगोष्ठी का आयोजन किया जाता है। वरिष्ठ चिकित्सकों द्वारा क्षय रोग के विस्तार एवं उससे बचने के उपाय भी बताये जाते हैं।

Post a Comment

0 Comments

Close Menu