Short Essay on 'Fakharuddin Ali Ahmed' in Hindi | 'Fakharuddin Ali Ahmed' par Nibandh (220 Words)

फखरुद्दीन अली अहमद

'फखरुद्दीन अली अहमद' का जन्म 13 मई, 1905 को पुरानी दिल्ली के हौज काजी इलाके में हुआ था। इनके पिता का नाम कर्नल जलनूर अली अहमद था। फखरुद्दीन अली अहमद का जन्म एक नामी मुस्लिम घराने में हुआ था।

फखरुद्दीन अली अहमद खेलकूद के प्रति बचपन से ही काफी रुझान था। उनकी प्रारंभिक शिक्षा उत्तर-प्रदेश के गोंडा जिले के सरकारी हाई स्कूल में हुई थी। इसके पश्चात उन्होंने पंजाब विश्वविद्यालय एवं दिल्ली के प्रसिद्ध स्टीफन कॉलेज से शिक्षा ग्रहण की। फ़ख़रुद्दीन अली अहमद ने स्नातक स्तर की शिक्षा ग्रहण करने के पश्चात विधि की शिक्षा संपन्न कर ली।

फखरुद्दीन अली अहमद ने स्वतंत्रता आंदोलन में हिस्सा लिया। सत्याग्रह आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए अंग्रेजी सरकार ने उनको जेल भी भेजा। 1957 में उन्होंने यू.एन.ओ में भारतीय शिष्टमंडल का नेतृत्व किया। उन्होंने सिंचाई एवं ऊर्जा मंत्रालय में कैबिनेट मंत्री के रूप में कार्य किया। इन्होंने शिक्षा मंत्री के रूप में भी कार्य किया। इन्होंने कृषि मंत्री के रूप में भी कार्य किया। 25 अगस्त, 1974 को फखरुद्दीन अली अहमद को राष्ट्रपति पद प्राप्त हुआ। इन्होने देश के पांचवे राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली।

फखरुद्दीन अली अहमद का देहांत 11 फरवरी, 1977 को हुआ। वे एक अनुकरणीय व्यक्तित्व वाले इंसान थे। एक सच्चे राष्ट्रभक्त एवं धर्मनिरपेक्ष नीति के ज्वलंत उदाहरण के रूप में उन्हें सदैव याद किया जायेगा।  

Post a Comment

0 Comments

Close Menu