Short Biography of 'Dr. Shankar Dayal Sharma' in Hindi | 'Dr. Shankar Dayal Sharma' ki Jivani (160 Words)

डॉ शंकर दयाल शर्मा

'डॉ शंकर दयाल शर्मा' का जन्म 19 अगस्त 1918 को मध्य प्रदेश, भारत के भोपाल शहर में हुआ था। इनके पिता का नाम खुशीलाल शर्मा और माता का नाम सुभद्रा शर्मा था। इनकी शिक्षा-दीक्षा आगरा कॉलेज, पंजाब विश्वविद्यालय और लखनऊ विश्वविद्यालय से हुई। उन्होंने कानून में पीएच.डी. की डिग्री प्राप्त की।

डॉ शंकर दयाल शर्मा भारत के नवें राष्ट्रपति बने। उनका कार्यकाल वर्ष 1992 से 1997 तक रहा। राष्ट्रपति बनने के पूर्व वह देश के आठवें उप-राष्ट्रपति भी रहे। वर्ष 1972-1974 तक वह भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष रहे। वह भारत के कई राज्यों के राजयपाल भी रहे। उन्होंने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में काम किया। वह कैबिनेट मंत्री भी बने।

डॉ शंकर दयाल शर्मा का देहांत 26 दिसंबर, 1999 को 81 वर्ष की आयु में नई दिल्ली में हुआ। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कानूनी पेशे के लिए उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए और कानून के शासन के प्रति प्रतिबद्धता के लिए उन्हें सदैव याद किया जाएगा। 

Post a Comment

1 Comments

Emoji
(y)
:)
:(
hihi
:-)
:D
=D
:-d
;(
;-(
@-)
:P
:o
:>)
(o)
:p
(p)
:-s
(m)
8-)
:-t
:-b
b-(
:-#
=p~
x-)
(k)

Close Menu