घोड़ा

'घोड़ा' बड़े काम का जानवर होता है। वह बोझा ढोने, सवारी करने और गाड़ी खींचने के काम आता है। पुराने समय में घोड़ा लड़ाई के काम में भी आता था।

कुछ देशों में घोड़ों से खेत जोतने का काम लिया जाता है। वह बहुत होशियार जानवर होता है। वह दूर की आवाज़ सुन सकता है।


घोड़ा बहुत तेज दौड़ सकता है और पानी में भी तैर सकता है। वह कुत्ते की तरह अपने मालिक का बहुत वफादार होता है। वह संसार के प्रायः सभी गरम देशों में पाया जाता है।

अरब का घोडा बहुत प्रसिद्द है। अच्छे घोड़ो का मूल्य हजारों रुपया होता है।