Short Essay on 'Camel' in Hindi | 'Oont' par Nibandh (100 Words)


ऊँट

'ऊँट' एक विशाल जानवर होता है। इसके एक बड़ा उभार होता है। इसके पैर बहुत लम्बे होते हैं। इसकी गर्दन लम्बी होती है। इसके पेट में एक बड़ी सी थैली होती है। ऊँट को 'रेगिस्तान का जहाज' भी कहा जाता है।

ऊँट एक बहुत उपयोगी जानवर होता है। यह बहुत वफादार होता है एवं अपने धैर्य के लिए प्रसिद्द है। यह रेगिस्तान में आसानी से चल एवं दौड़ सकता है।


ऊँट अपने शरीर के उभार में अधिक मात्रा में पानी एकत्र कर सकता है। जिस कारण यह काफी दिन तक बगैर पानी के रह सकता है। यह गाड़ी खींचने एवं बोझा उठाने के काम आता है। ऊँट का उपयोग कृषि कार्य एवं पानी खींचने में भी किया जाता है।


Close Menu