Short Essay on 'Lotus' in Hindi | 'Kamal' par Nibandh (100 Words)


कमल

'कमल' भारत का राष्ट्रीय फूल है। इसे वैज्ञानिक रूप से 'Nelumbo Nucifera' के नाम से जानते हैं। यह एक पवित्र फूल के रूप में जाना जाता है। प्राचीन भारत की कला में इसको बखूबी प्रयोग किया गया है। कमल अति प्राचीन समय से ही भारतीय संस्कृति का प्रतीक रहा है।

कमल दो रंगों में पाया जाता है: सफ़ेद एवं गुलाबी। यह तालाबों, पोखरों एवं कीचड़ भरी जगहों में पाया जाता है। इसकी सुन्दरता मनमोहनी होती है जिसे देखकर ही कहावत का प्रयोग होता है कि 'कीचड़ में भी कमल खिलता है'। हिन्दू मान्यता के अनुसार कमल धन की देवी लक्ष्मी का सिंहासन है।


Close Menu