भारत का राष्ट्रीय पशु

'भारत का राष्ट्रीय पशु' बाघ है। इसका शरीर काफी मजबूत होता है। बाघ का रंग पीला/ हल्का भूरा होता है जिस पर काली धारियां होती हैं। इसकी पूंछ लम्बी होती है। इसके चार पैर होते हैं। इसके दांत बड़े एवं पैने होते हैं। इसके पंजों में नुकीले नाख़ून होते हैं।

बाघ बिल्ली के परिवार से सम्बद्ध होता है। यह एक बहुत बड़ी बिल्ली की भांति दिखता है। बाघ सामान्यतया जंगल में पाया जाता है। इसको खून व मांस बहुत पसंद है। यह बहुत ही हिंसक एवं क्रूर जानवर होता है।

भारत में बाघ का शिकार भारत सरकार द्वारा पूर्णतया प्रतिबंधित कर दिया गया है। हम बाघ को चिड़ियाघर एवं सर्कस में देख सकते हैं।