महाराणा प्रताप

'महाराणा प्रताप' का जन्म हिन्दू कैलेण्डर के अनुसार ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया को राजस्थान के कुम्भलगढ़ में हुआ था। अंग्रेजी कैलेण्डर के अनुसार यह तिथि 9 मई 1540 को पड़ती है। उनके पिता का नाम महाराणा उदय सिंह व माता का नाम रानी जीवत कँवर था।

महाराणा प्रताप मेवाड़ के हिन्दू राजपूत शासक थे। वह एक सच्चे देशभक्त थे। उन्होंने भारत के स्वतंत्रता के युद्ध का प्रारम्भ किया। सन् 1576 के प्रसिद्ध हल्दीघाटी युद्ध में करीब बीस हजार राजपूतों को साथ लेकर महाराणा प्रताप ने मुगल सरदार राजा मानसिंह के अस्सी हजार की सेना का सामना किया।

मेवाड़ को जीतने के लिए अकबर ने भी सभी प्रयास किए। महाराणा प्रताप ने भी अकबर की अधीनता को स्वीकार नहीं किया था। उन्होंने कई वर्षों तक मुगल सम्राट अकबर के साथ संघर्ष किया।

महाराणा प्रताप का नाम इतिहास में वीरता और दृढ प्रण के लिये अमर है। उनकी याद में प्रत्येक वर्ष उनकी जन्म की वर्षगाँठ को महाराणा प्रताप जयंती के रूप में देश भर में धूम-धाम से मनाया जाता है।