Short Essay on 'Monkey' in Hindi | 'Bandar' par Nibandh (200 Words)


बंदर

'बंदर' बहुत ही बुद्धिमान और शरारती जीव होतें हैं। इन्हें उछल-कूद करना बहुत पसंद होता है। ये नकल करने की कला में माहिर होते हैं। इसलिए इन्हें बड़ी ही आसानी से प्रशिक्षित किया जा सकता है।

बंदर एक चौपाया जानवर होता है। यह अपने अगले पंजो का उपयोग हाथ की तरह करता है। बंदरो की एक लंबी पूँछ होती है। यह विभिन्न आकार-प्रकार व रंगों में पाए जाते हैं। बंदरो की अनेक प्रजातियाँ पाई जाती हैं। बंदरों के 32 दाँत होते हैं। इनकी औसत आयु 15-35 वर्ष होती है।


बंदर पेड़ों, जंगलों, पहाड़ों ,हरे मैदान और घर की छतों पर बैठे हुए पाए जाते हैं। यह एक पारिवारिक जीव है जो झुण्ड में रहता है। इनके झुण्ड का एक मुखिया भी होता है। बंदर के आहार में अखरोट, बेरी और फल शामिल हैं। इसका पसंदीदा फल केला है।

प्रत्येक वर्ष 14 दिसंबर को 'मंकी डे' मनाया जाता है। इसे संयुक्त राष्ट्र ने घोषित नहीं किया है, फिर भी सैकड़ों देश इस दिन को मनाते हैं। इस दिन को शुरू करने का श्रेय कैसे सॉरो और एरिक मिलीकिन को जाता है। इस दिन बच्चों के लिए अनेक कार्यक्रम होते हैं, जिनमें उन्हें जंगल और जानवरों के बारे में बताया जाता है। 


Close Menu