'World Day of Social Justice: 20 February' in Hindi | 'Vishwa Samajik Nyay Diwas' par Nibandh (250 Words)


विश्व सामाजिक न्याय दिवस

'विश्व सामाजिक न्याय दिवस' प्रत्येक वर्ष सम्पूर्ण विश्व में 20 फ़रवरी को मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा वर्ष 2007 में इस दिवस की स्थापना की गयी थी। सन 2009 से इस दिवस को पूरे विश्व में सामाजिक न्याय को बढ़ावा देने वाले कार्यक्रमों के माध्यम से मनाया जाता है।

विश्व सामाजिक न्याय दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य समाज में रोटी, कपड़ा, मकान, सुरक्षा, चिकित्सा, अशिक्षा, ग़रीबी, बहिष्कार और बेरोजगारी जैसे मुद्दों से निपटने के प्रयासों को बढ़ावा देना है। इस दिवस के उद्देश्यों को पूरा करने के मकसद से संयुक्त राष्ट्र और अंतर्राष्ट्रीय श्रम कार्यालय एक साथ मिलकर कार्य कर रहे हैं।

विश्व सामाजिक न्याय दिवस के अवसर पर सम्पूर्ण विश्व में सामाजिक न्याय को बढ़ावा देने वाले कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। 20 फरवरी को भारत में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग से लेकर राष्ट्रीय महिला एवं बाल विकास आयोग जैसे सरकारी संगठनों द्वारा कई कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाता है।

विश्व सामाजिक न्याय दिवस के लिए प्रत्येक वर्ष एक थीम रखी जाती है। वर्ष 2019 में इस दिवस का मुख्य विषय (थीम)- ‘यदि आप शांति और विकास चाहते हैं, तो सामाजिक न्याय के लिए काम करें’ थी। वर्ष 2020 की थीम 'सामाजिक न्याय हासिल करने के लिए असमानता को कम करना' है।

विश्व सामाजिक न्याय दिवस पर अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर गरीबी को जड़ से समाप्त करने के लिए कार्य करना चाहिए। सभी स्थानों पर लोगों के लिए सभ्य काम एवं रोजगार की उपलब्धता सुनिश्चित की जानी चाहिए। सामाजिक न्याय तभी संभव हो सकता है जब समाज से भेदभाव को पूर्णतया हटाया जाए। 

Close Menu