'World Water Day: 22 March' in Hindi | 'Vishwa Jal Divas' par Nibandh (200 Words)


विश्व जल दिवस

'विश्व जल दिवस' प्रत्येक वर्ष 22 मार्च को सम्पूर्ण विश्व में मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र संघ ने 1992 में रियो डी जेनेरियो में इसका प्रस्ताव दिया था। वर्ष 1993 में संयुक्त राष्ट्र ने अपने सामान्य सभा के द्वारा निर्णय लेकर इस दिन को वार्षिक कार्यक्रम के रूप में मनाने का निर्णय लिया। तब से प्रति वर्ष 22 मार्च को विश्व जल दिवस मनाया जाता है।

जल, मानव जाति के लिए प्रकृति के अनमोल उपहारों में से एक है। मानव शरीर में दो तिहाई मात्रा पानी की है। इससे स्पष्ट है कि जल का हमारे जीवन में कितना महत्त्व है। पृथ्वी के हर जीव के लिए जल की बहुत आवश्यकता होती है। पेड़-पौधों के लिए भी जल की बहुत आवश्यकता होती है। जल के बिना हमारे जीवन की कल्पना करना भी कठिन है।

जल के महत्त्व को ध्यान में रखते हुए प्रत्येक वर्ष, विश्व जल दिवस की एक थीम (Theme) रखी जाती है। वर्ष 2019 के लिये विश्व जल दिवस की थीम ‘किसी को पीछे नहीं छोड़ना’ (Leaving no one behind) थी। विश्व जल दिवस मनाने का उद्देश्य विश्व के सभी देशों में स्वच्छ एवं सुरक्षित जल की उपलब्धता सुनिश्चित करवाना है। इस अवसर पर जल के संरक्षण के महत्त्व को जन-जन तक पहुँचाने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जाते हैं। 


Close Menu