Short Essay on 'Earthquake' in Hindi | 'Bhukamp' par Nibandh (400 Words)


भूकंप

'भूकंप' शब्द दो शब्दों से मिलकर बना है- भू+कंप। भू शब्द का अर्थ होता है- पृथ्वी और कंप शब्द का अर्थ होता है- कांपना या हिलना। इस प्रकार भूकंप शब्द का अर्थ हुआ- पृथ्वी का कांपना या हिलना। पृथ्वी की बाह्य परत में अचानक हलचल से उत्पन्न ऊर्जा के परिणाम स्वरूप भूकंप आते हैं। यह उर्जा पृथ्वी की सतह पर, भूकंपी तरंगें उत्पन्न करती है, जिससे पृथ्वी की सतह हिल जाती है।

भूगर्भ में भूकंप के उत्पन्न होने के प्रारंभिक बिन्दु को केन्द्र या हाईपो सेंटर कहा जाता है। हाईपो सेंटर के ठीक ऊपर ज़मीन की सतह पर जो बिंदु होता है उसे अधिकेन्द्र कहा जाता है। भूकंप की तीव्रता को सीस्मोग्राफ पर मापा जाता है। भूकंप की तीव्रता को रिक्टर मापक पर रिकॉर्ड किया जाता है। भूकंप मापक का आविष्कार चार्ल्स ए. रिक्टर ने किया था ।

भूकंप के प्रभाव अत्यंत विध्वंसकारी होते हैं। भूकंप के मुख्य प्रभावों में झटके और भूमि का फटना शामिल हैं। भूकंप से इमारतों, बांध, पुल, सड़कों, विद्युत् लाइन इत्यादि को नुकसान पहुँच सकता है। भूकंप, भू-स्खलन और हिम-स्खलन भी पैदा कर सकता है, जो पहाड़ी और पर्वतीय इलाकों में क्षति का कारण हो सकता है। समुद्र के भीतर भूकंप से सुनामी आ सकती है।

भूकंप, पृथ्वी की प्राकृतिक प्रक्रियाओं से उत्पन्न एक बड़ी घटना है। यह जीवन और संपत्ति के एक बड़े नुकसान का कारण बनती है। ऐसी आपदा के दौरान अपना जीवन खो देने वालों की संख्या से कहीं अधिक संख्या ऐसे लोगों की होती है जो बेघर और अनाथ होने के बाद जीवन का सामना करते हैं। यहाँ तक कि शांति और अर्थव्यवस्था भी भूकंप से बुरी तरह से प्रभावित हो जाती है।

यह सत्य है कि हम भूकंप को रोक नहीं सकते। लेकिन कुछ तैयारी करके, हम अपने जीवन और संपत्ति की नुकसान की भयावहता को कुछ कम कर सकते हैं। 'ग्लोबल वार्मिंग' जो सभी समस्याओं की जड़ है, सबसे पहले हमें उस को कम करना चाहिए। ऐसी किसी भी आपदा के पश्चात पैसे की पर्याप्तता हमारे जीवन के पुनर्निर्माण में मुख्य भमिका निभा सकती है। इसके लिए आवश्यक रूप से बीमा पॉलिसियां होना चाहिए।

भूकंप से बचाव के लिए वैज्ञानिकों को अग्रिम आविष्कार करना चाहिए। भवन निर्माण करते समय हमें इस बात से आश्वस्त होना चाहिए कि उक्त निर्माण भूकंप का सामना करने के लिए पर्याप्त मजबूत है। लोगों को ऐसी किसी भी आपदा के दौरान निकासी के बारे में शिक्षित करना चाहिए। इस प्रकार, कुछ सावधानियां बरत कर हम भूकंप से होने वाले नुकसान को कम कर उसकी भरपाई करने का प्रयास कर सकते हैं।  


Close Menu