Essay Writing in Hindi | Hindi Essay | Nibandh Rachna | Nibandh Lekhan | Nibandh kaise likhen


निबंध लेखन

हिंदी में अच्छा निबंध लिखने के लिए यह आवश्यक है कि निम्नलिखित बिंदुओं को अच्छे से समझ लिया जाये:

(1) निबंध क्या है
(2) निबंध का विषय
(3) निबंध लिखने का ढंग
(4) निबंध लेखन में सावधानियां
(5) निबंध के आवश्यक अंग

(1) निबंध क्या है

किसी भी विषय पर अपने चुनिंदा शब्दों में अपने विचार प्रकट करने को निबंध कहते हैं।

(2) निबंध का विषय

निबंध किसी भी विषय पर लिखा जा सकता है। जैसे पशु-पक्षी से लेकर अंतरिक्ष तक के सभी विषयों पर निबंध लिखे जा सकते हैं।

(3) निबंध लिखने का ढंग

किसी भी विषय पर निबंध को सुन्दर ढंग से लिखना चाहिए। निबंध ऐसा होना चाहिए कि पढ़ने वाले की उत्सुकता बनी रहे। निबंध की भाषा सरल और भावपूर्ण होनी चाहिए।

(4) निबंध लेखन में सावधानियां

निबंध में संतुलन बनाये रखने के लिए आवश्यक है कि निबंध के शीर्षक और कंडिकाओं को क्रम में लिख लिया जाये। इसके लिए निबंध लिखने से पहले उसकी एक रूपरेखा बना लेनी चाहिए। ऐसा करने से निबंध लिखने के समय क्रम टूटने नहीं पाता है। निबंध के अनावश्यक विस्तार से बचना चाहिए। साथ ही निबंध लेखन के समय तथ्यों की पुनरावृत्ति से बचना चाहिए।

(5) निबंध के आवश्यक अंग

निबंध के तीन अंग होते हैं-
(1) प्रस्तावना
(2) कलेवा या विषय विस्तार
(3) उपसंहार

प्रस्तावना में निबंध की भूमिका लिखी जाती है अर्थात निबंध के विषय को समझाया जाता है। कलेवा या विषय विस्तार में निबंध के विषय पर विस्तार से निबंध लिखने वाला अपने विचार व्यक्त करता है। उपसंहार में निबंध की प्रस्तावना व कलेवा में जो भी लिखा जा चुका है उसपर अपना मत व्यक्त किया जाता है।  



Post a Comment

1 Comments

  1. अच्छी प्रस्तुति है निबंध के विषय में।

    ReplyDelete
Emoji
(y)
:)
:(
hihi
:-)
:D
=D
:-d
;(
;-(
@-)
:P
:o
:>)
(o)
:p
(p)
:-s
(m)
8-)
:-t
:-b
b-(
:-#
=p~
x-)
(k)

Close Menu