भारत में 'स्वतंत्रता दिवस' प्रत्येक वर्ष 15 अगस्त को मनाया जाता है। 15 अगस्त, 1947 को भारत ने ब्रिटिश साम्राज्य से मुक्त होकर स्वतंत्रता प्राप्त की थी। इस वर्ष सभी भारतवासी देश का 74वां स्वतंत्रता दिवस मना रहे हैं। हालाँकि इस वर्ष 2020 में कोविद-19 महामारी ने पुरे विश्व को तबाह किया हुआ है किन्तु फिर भी स्वतंत्रता दिवस को लेकर भारतवासियों के उत्साह में कोई कमी नहीं है। इस खास अवसर पर अक्सर हम सभी को अपने विचार व्यक्त करने की आवश्यकता पड़ जाती है। इसलिए इस पोस्ट के माध्यम से आप सब को इस बात कि जानकारी मिल जाएगी कि स्वतंत्रता दिवस पर भाषण किस तरह से दिया जाये। इस भाषण को स्कूल के शिक्षकों और छात्रों के अनुरूप लिखा गया है। अन्य लोग यथासंभव परिवर्तन कर लाभान्वित हो सकते हैं।
स्वतंत्रता दिवस 2020 पर हिंदी में भाषण
माननीय मुख्य अतिथि, प्रधानाचार्य जी, शिक्षकगण, माता-पिता और मेरे सभी प्रिय मित्र, आप सबको मेरा सादर अभिवादन। मैं ....(नाम).... कक्षा की छात्रा हूँ। जैसा कि आप सभी जानते हैं कि भारत में स्वतंत्रता दिवस प्रत्येक वर्ष 15 अगस्त को मनाया जाता है। 15 अगस्त, 1947 को भारत ने ब्रिटिश साम्राज्य से मुक्त होकर स्वतंत्रता प्राप्त की थी। इस वर्ष 2020 में हम सभी भारतवासी अपना 74वां स्वतंत्रता दिवस मना रहे हैं। आप सभी को स्वतंत्रता दिवस की कोटि-कोटि शुभकामनाएं।
आज, इस पावन दिवस पर मुझे कुछ बोलने का मौका मिला है, इसमें मैं अपने आपको अत्यधिक गौरवान्वित महसूस कर रही हूँ। आज हम स्वतंत्र भारत का हिस्सा हैं और इस बात का हम सभी को गर्व है। स्वतंत्रता का मतलब होता है पूर्ण आजादी किन्तु हमें इस बात को सदैव याद रखना होगा ये आज़ादी हमें आसानी से प्राप्त नहीं हुई है। मंगल पांडे, भगत सिंह, चंद्रशेखर आज़ाद, सुखदेव, राजगुरु, लाला लाजपत राय, सरदार वल्लभ भाई पटेल, महात्मा गाँधी और इन जैसे अनेक महान स्वतंत्रता सेनानियों ने भारत को 200 साल पुरानी अंग्रेजी हुकूमत से आजादी दिलाने के लिए अपने प्राणों की आहुति दी थी। तब हमारे देश ने 15 अगस्त, 1947 को ब्रिटिश साम्राज्य से मुक्त होकर स्वतंत्रता प्राप्त की थी।
जैसा कि आप सभी जानते हैं कि स्वतंत्रता दिवस के दिन देश के प्रधानमंत्री प्रत्येक वर्ष लाल किला, दिल्ली में झंडा फहराते हैं। झंडे को सलामी दी जाती है और राष्ट्रीय गीत एवं धुन गाई जाती है। प्रधानमंत्री राष्ट्र के नाम सन्देश देते हैं और देशभक्तों को याद किया जाता है। इस अवसर पर देश के सभी राज्यों की राजधानियों में झंडा रोहण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। सभी सरकारी, अर्द्ध-सरकारी, निगम एवं प्रशासनिक कार्यालयों में झंडारोहण का कार्यक्रम होता है। स्कूल एवं कालेजों में विभिन्न कार्यक्रम, खेल-कूद एवं प्रतियोगिताओं का आयोजन भी होता है तथा विजेताओं को सम्मानित किया जाता है।
स्वतंत्रता दिवस मनाने का सही मायने में अर्थ तब सार्थक होगा जब हम अपने आपसी मतभेद भुलाकर एक सच्चे राष्ट्र के रूप में एकजुट हों। हमें नहीं भूलना चाहिए कि हमारे स्वतंत्रता सेनानियों ने इस दिन के लिए कितनी कुर्बानियां दीं। हम सब को इस पावन पर्व पर उन सभी स्वतंत्रता सेनानियों की स्मृति का सम्मान करना चाहिए, जिन्होंने देश की खातिर अपना बलिदान दिया। किसी ने सही कहा कि भविष्य युवा पीढ़ी पर टिका है। युवाओं में राष्ट्र को बदलने की शक्ति होती है , इसलिए इस पावन अवसर पर आवश्यकता है युवाओं में देशभक्ति की भावना जगाने की। इस पावन पर्व पर हमारा कर्तव्य बनता है कि हम राष्ट्र की सेवा का प्रण लें और अपने देश को बेहतर बनाने के लिए हर संभव प्रयास करें।

मैं अपने शब्दों को यहीं विराम देती हूँ। अंत में मैं एक बार फिर आपको भाषण को ध्यान से सुनने के लिए धन्यवाद देना चाहती हूँ। कृपया मेरे साथ जोर आवाज़ में बोलें, वन्दे मातरम्, वन्दे मातरम्, वन्दे मातरम्....... भारत माता की जय......... धन्यवाद।
0 Comments