'World Food Day: 16 October' in Hindi | 'Vishwa Khadya Diwas' par Nibandh | Theme, Date, Moto 2020 (250 Words)

मित्रों, विश्व खाद्य दिवस प्रत्येक वर्ष 16 अक्टूबर को सम्पूर्ण विश्व में मनाया जाता है। विश्व खाद्य दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य पूरी दुनिया में खाद्य सुरक्षा को बढ़ावा देना है। आज के इस आर्टिकल के माध्यम से विश्व खाद्य दिवस के बारे में कुछ जानकारी प्रस्तुत कर रही हूँ। कृपया अपने सुझाव व कमेंट नीचे दिए कमेंट बॉक्स में अवश्य लिखें।


विश्व खाद्य दिवस


'विश्व खाद्य दिवस' प्रत्येक वर्ष 16 अक्टूबर को मनाया जाता है। यह सम्पूर्ण विश्व में मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र संघ में खाद्य और कृषि संगठन (F.A.O.) की स्थापना 1945 में इसी दिन की गई थी। इसलिए विश्व खाद्य दिवस को मनाने के लिए 16 अक्टूबर की तिथि निश्चित की गयी। पहला खाद्य दिवस 1980 में मनाया गया था।

मनुष्य का भोजन के बिना जीवित रहना संभव नहीं है। बढ़ती जनसंख्या के साथ ही खाद्यान्न की समस्या भी दिन प्रतिदिन बढ़ रही है। पूरी दुनिया में लगातार कुपोषण के मामले बढ़ रहे हैं। कुपोषण के मामलों को शीघ्र रोकने की सख्त आवश्यकता है। इसके लिए खाद्य सुरक्षा को बढ़ावा देना ही सबसे बड़ा विकल्प है।

विश्व खाद्य दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य खाद्य सुरक्षा से जुड़े मामलों में लोगों में जागरुकता फैलाना है। इस अवसर पर सम्पूर्ण विश्व में बढ़ती भुखमरी, कुपोषण और खाद्य संकट के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए अनेक कार्यक्रम आयोजित किये जाते हैं। इस अवसर पर हमारा भी दायित्व बनता है कि कभी भी भोजन को नष्ट न करने की शपथ लें।

विश्व खाद्य दिवस के अवसर पर आयोजन को बढ़ावा देने के लिए प्रत्येक वर्ष एक विषय (Theme) का चयन किया जाता है। यह विषय सामान्यतया कृषि, शिक्षा व स्वास्थ्य से संबंधित होता है। विश्व खाद्य दिवस 2019 का विषय (थीम) था: 'शून्य भूख लक्ष्य: हमारे कार्य हमारे भविष्य' (Zero Hunger: Our Actions are our Future)। वर्ष 2020 का विषय (थीम) है: 'बढ़ो, पोषण करो, निर्वाह करो। साथ में' (Grow, Nourish, Sustain. Together)।  



Post a Comment

0 Comments

Close Menu