'World Sight Day' in Hindi | 'Vishwa Drishti Diwas' par Nibandh (300 Words)

मित्रों, विश्व दृष्टि दिवस प्रत्येक वर्ष अक्टूबर माह के दूसरे गुरुवार को सम्पूर्ण विश्व में मनाया जाता है। इसकी शुरुआत वर्ष 2000 में हुई थी। दिन-प्रतिदिन लोगों में बढ़ती दृष्टि हानि, आँखों के रोग और अंधेपन के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से यह दिवस मनाया जाता है। आज की इस पोस्ट के माध्यम से मैं आप सबको विश्व दृष्टि दिवस के बारे में जानकारी देती हूँ।


विश्व दृष्टि दिवस


'विश्व दृष्टि दिवस' प्रत्येक वर्ष अक्टूबर माह के दूसरे गुरुवार को मनाया जाता है। यह सम्पूर्ण विश्व में मनाया जाता है। इसकी शुरुआत वर्ष 2000 में लायंस क्लब इंटरनेशनल फाउंडेशन द्वारा की गयी थी। तत्पश्चात विश्व स्वास्थ्य संगठन (World Health Organization) के सहयोग से यह दिवस प्रति वर्ष मनाया जाता है।

आँखे हमारे शरीर की सबसे नाज़ुक और महत्त्वपूर्ण अंग हैं। इनकी देख-भाल अति आवश्यक है। आज-कल की व्यस्त जीवन शैली और शरीर के अन्य रोगों की वजह से कई बार हम अपनी आँखों पर विशेष ध्यान नहीं दे पाते हैं। स्मार्टफोन, टीवी और कम्यूटर पर घंटो बैठ कर काम करने से हमारी आँखे कमजोर होती जा रही हैं।

आँखों की कमजोरी और ध्यान न देने के कारण आँखों के कई रोग उत्पन्न होने लगते हैं। दृष्टि हानि, मोतियाबिंद, ग्लूकोमा और अंधापन जैसी आँखों की अनेक गंभीर समस्या उत्पन्न हो जाती हैं। आँखों की समस्या के कुछ लक्षण इस प्रकार होते हैं- धुंधलापन और साफ न दिखना, आंखों में या उसके आसपास दर्द, सूजन या खुजली, आँखों में जलन और लाल होना, आँखों के आगे छोटे धब्बे या कुछ उड़ता हुआ दिखना आदि।

विश्व दृष्टि दिवस (World Sight Day) मनाने का उद्देश्य लोगों को आँखों की बीमारियों और समस्याओं को लेकर और नेत्रदान के प्रति जागरूकता पैदा करना है। प्रत्येक वर्ष विश्व दृष्टि दिवस की एक थीम (Theme) रखी जाती है। वर्ष 2019 की थीम थी- 'विज़न फर्स्ट' (Vision First)। इस वर्ष 2020 की थीम है - 'होप इन साइट' (Hope In Sight)। 


Post a Comment

0 Comments

Close Menu