'World Students' Day: 15 October' in Hindi | 'Vishwa Vidyarthi Diwas' par Nibandh (240 Words)

विश्व विद्यार्थी दिवस प्रत्येक वर्ष 15 अक्टूबर को सम्पूर्ण विश्व में मनाया जाता है। 15 अक्टूबर को डॉo अब्दुल कलाम का जन्म दिवस होता है और यह प्रत्येक भारतीय के लिए गौरव की बात है कि संयुक्त राष्ट्र ने उनके जन्म दिवस को विश्व विद्यार्थी दिवस के रूप में मनाने का ऐलान किया। इस लेख में विश्व विद्यार्थी दिवस से जुड़ी कुछ अहम बातें पेश हैं।


विश्व विद्यार्थी दिवस


'विश्व विद्यार्थी दिवस' प्रत्येक वर्ष 15 अक्टूबर को मनाया जाता है। यह दिवस सम्पूर्ण विश्व में मनाया जाता है। यह दिवस भारत के 'मिसाइल मेन' कहे जाने वाले पूर्व राष्ट्रपति डॉo एoपीoजेo अब्दुल कलाम के जन्म दिवस के दिन मनाया जाता है। डॉo कलाम का जन्म 15 October 1931 को हुआ था। सन् 2010 में संयुक्त राष्ट्र ने प्रत्येक वर्ष 15 अक्टूबर के दिन भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉo कलाम के जन्म दिवस को विश्व विद्यार्थी दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की। तब से यह दिवस प्रति वर्ष मनाया जाता है।
 
डा० अब्दुल कलाम का पूरा नाम अवुल पकीर जैनुल अब्दिन अब्दुल कलाम था। वे भारत के 11वें राष्ट्रपति (2002-2007) थे। डा० अब्दुल कलाम एक महान वैज्ञानिक होने के साथ-साथ गंभीर चिंतक और अच्छे इंसान भी थे। डॉo अब्दुल कलाम सभी विद्यार्थियों के लिए एक आदर्श थे। बाल-शिक्षा में विशेष रूचि रखने वाले कलाम को वीणा बजाने का भी शौक था। राजनीति से दूर रहकर भी कलाम राजनीति के सर्वोच्च शिखर पर विराजमान रहे।

विश्व विद्यार्थी दिवस के अवसर स्कूल और कॉलेज में विभिन्न गतिविधियों, घटनाओं और प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है। डॉo कलाम के जीवन चरित्र को याद किया जाता है और उनके जीवन से प्रेरणा ली जाती है। डॉo कलाम के जीवन से जुड़ी घटनाओं की प्रदर्शनी और विज्ञान मेले का आयोजन किया जाता है। विभिन्न स्वयं सेवी संस्थाओं द्वारा बहस, निबंध-लेखन, भाषण, और समूह चर्चा जैसी प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया जाता है।  
  

 

Post a Comment

0 Comments

Close Menu