Short Essay on 'Cat' in Hindi | 'Billi' par Nibandh (200 Words)


बिल्ली

'बिल्ली' एक छोटा एवं चंचल सा पालतू पशु है। उसके चार छोटे पैर और एक सुंदर प्यारी पूंछ होती है। बिल्ली के पंजे और दांत बहुत तेज होते हैं। बिल्ली दिखने में छोटे बाघ जैसी दिखती है। इसके शरीर पर मुलायम और रेशमी बाल होते हैं। इसकी आंखों का रंग भूरा होता है।


बिल्लियां विश्व भर में पायी जाती हैं। यह उन पालतू पशुओं में से एक है जो सबसे ज्यादा पाले जाते हैं। कुछ लोग बिल्लियों को घरों में पालते हैं तो वहीं कुछ लोग बिल्लियों को अपशगुन भी मानते हैं। बिल्ली अमेरिका का सबसे लोकप्रिय पालतू पशु है।

बिल्लियां आरामप्रिय होती हैं। यह दिन में 13 से 14 घंटे सोती हैं। इस प्रकार बिल्ली दिन का दो तिहाई हिस्सा केवल सोने में बिता देती है। इसके सूँघने की शक्ति बहुत ज्यादा होती है। इसकी आँखें बहुत तेज होती हैं और यह अंधेरे में भी साफ-साफ देख लेती है। बिल्ली काफी ऊँचाई से गिर जाये तो भी उसे चोट नहीं लगती क्योंकि उसका शरीर बहुत लचीला होता है।

हास्यापद है कि आज भी अंधविश्वास के कारण बिल्ली का रास्ता काटना बुरा माना जाता है तथा कई बार बिल्ली के रास्ता काट जाने पर लोग वापस भी लौट जाते हैं।


Close Menu