Short Essay on 'Crow' in Hindi | 'Kaua' par Nibandh (140 Words)


कौआ

'कौआ' एक साधारण पक्षी है। यह समस्त दुनिया में पाया जाने वाला पक्षी है। आकाश में उड़ने वाले पक्षियों में कौवे को सबसे बुद्धिमान माना जाता है।

कौआ काले रंग का होता है। इसकी चोंच बहुत मजबूत होती है। यह कठोर से कठोर चीज को भी आसानी से तोड़ सकता है। कौओं की गर्दन स्लेटी रंग की होती है। कौए की वाणी कर्कश, कठोर व अप्रिय होती है।


कौआ एक ऐसा पक्षी है जो गंदगी तो साफ़ करता ही है साथ ही पर्यावरण को भी शुद्ध बनाये रखता है। इसीलिए इसे 'क्लीनर पक्षी' भी कहा जाता है। कौआ बहुत सी गंदगी व बेकार वस्तुओं को खाकर ही समाप्त कर देता है।

कौए अधिकतर झुंड में रहते हैं। यह बहुत चालाक पक्षी होता है। यह एक बहुत बहादुर पक्षी होता है। हिन्दू धर्म में श्राद्ध के महीने में कौवों का विशेष महत्व है। 


Close Menu