Short Essay on 'Duck' in Hindi | 'Batakh' par Nibandh (200 Words)


बत्तख

'बत्तख' एक जलीय जीव है क्योंकि ये ज्यादातर पानी में रहता है। यह पक्षी सामान्यतः उन जगहों में पाया जाता है जहां तालाब, झील, नदी आदि जैसी पानी मिलने वाली जगह होती हैं। बत्तख विभिन्न रंगों में पाया जाने वाला एक सुन्दर पक्षी होता है। 

बत्तख की गर्दन लम्बी किन्तु हंस से छोटी होती है। इसके छोटे पंख होते हैं। इनके पैरों के पंजे जालीदार होते है जिनसे इन्हे तैरने में सहायता मिलती है। इनकी चोंच फैली और चपटी हुई होती है जो देखने मे सुन्दर लगती है। एक सामान्य बत्तख की उम्र 2 से 12 वर्ष तक की होती है। नर बत्तख को अंग्रेजी में ड्रेक और मादा बत्तख को डक कहते है। बत्तख एक साल में लगभग 250-300 अण्डे देती है।


बत्तख देखने में हंस जैसी ही होती है। यह एक सर्वाहारी पक्षी होता है जो पौधे और छोटे कीड़े आदि खाता है। बत्तख से हमें खाने के लिए अंडे और मांस प्राप्त होता है।
बत्तखों के बोलने पर क्वैक-क्वैक की विशेष तरह की आवाज होती है। बत्तख की लगभग 40 प्रजातियाँ पाई जाती हैं। बत्तख की प्रसिद्धि के कारण ही प्रसिद्ध कार्टून डोनाल्ड डक बनाया गया। बत्तख बहुत ही छोटा और प्यारा पक्षी है। 



Close Menu