Short Essay on 'Squirrel' in Hindi | 'Gilahari' par Nibandh (150 Words)


गिलहरी

'गिलहरी' एक छोटी और मध्यम आकार की प्राणी है। यह 'स्कियुरिडे' परिवार की सदस्य है। इस परिवार में गिलहरी के अतिरिक्त चिम्पुंक, मार्मोट और वुड्चक जैसे अन्य जीव भी शामिल हैं।

गिलहरी के आकार, रंग और पूंछ की बनावट आदि में काफी विविधता पायी जाती है। आमतौर पर गिलहरियों का शरीर छरहरा, पूंछ बालों से युक्त और आँखें बड़ी होती हैं। गिलहरी के पिछले अंग आम तौर पर आगे के अंगों की तुलना में लम्बे होते हैं।


गिलहरी मुख्य रूप से एक शाकाहारी जीव है। ये पत्तियां, दाने, फल और सब्जियां खाती हैं। कुछ गिलहरियां पेड़ों पर रहती हैं और कुछ जमीन पर रहती हैं। गिलहरी पेड़ और जमीन पर भी बड़ी तेज़ी से दौड़ सकती है।

गिलहरी एशिया, यूरोप, अफ्रीका और अमेरिका में सबसे अधिक पाई जाती हैं। संसार में इनकी अनेक प्रजातियां पाई जाती हैं। गिलहरी उष्ण कटिबंधीय वर्षा युक्त वनों से लेकर अर्ध शुष्क रेगिस्तान तक में रह सकती हैं। 


Close Menu