मेरा प्रिय पक्षी

मेरा प्रिय पक्षी तोता है। तोता एक बहुत सुन्दर पक्षी है। इसके पंख हरे रंग के होते हैं। इसकी एक लाल रंग की चोंच होती है। इसकी चोंच मुड़ी हुई होती है। तोते की गरदन पर काले रंग के वृत्त होते हैं। कुल मिलाकर यह एक बेहद आकर्षक पक्षी होता है। यह दाने, फल, पत्ते, बीज, आम एवं उबले चावल इत्यादि खाता है।

तोता बोलने वाला पक्षी है। यह मनुष्य की आवाज़ बोल सकता है। यह लगभग सभी गर्म देशों में पाया जाता है। तोता सामान्यतया पेड़ों के बिल में रहता है। कुछ लोग इस पक्षी को छोटे पिंजरे में बंद कर रखते हैं जो कदापि उचित नहीं है। कुछ लोग तोते को अद्भुत चीजों के लिए प्रशिक्षित भी करते हैं।