Short Essay on 'Our National Festivals' in Hindi | 'Hamare Rashtriya Parv' par Nibandh (380 Words)


हमारे राष्ट्रीय पर्व

पर्वों का हमारे जीवन में बहुत महत्त्व है। पर्व हमारे जीवन को रोचकता और आनंद का अनुभव देते हैं। भारत, विविधताओं का देश है। यहाँ वर्ष भर अनेक पर्व मनाये जाते हैं। इनमें से कुछ पर्व धार्मिक होते हैं, जैसे- दीपावली, होली, दशहरा, ईद, बकरीद और क्रिसमस आदि। कुछ पर्व ऋतुओं के आधार पर मनाये जाते हैं, जैसे- वसंत पंचमी, पोंगल, बैसाखी और लोहड़ी आदि। इनके अतिरिक्त कुछ पर्व समस्त राष्ट्र के सभी लोगों द्वारा मनाये जाते हैं, जिन्हें 'राष्ट्रीय पर्व' कहा जाता है। भारत में मनाये जाने वाले राष्ट्रीय पर्व तीन हैं- स्वतंत्रता दिवस, गणतंत्र दिवस और गाँधी जयंती

स्वतंत्रता दिवस: भारत में 'स्वतंत्रता दिवस' 15 अगस्त को मनाया जाता है। 15 अगस्त, 1947 को भारत ने ब्रिटिश साम्राज्य से मुक्त होकर स्वतंत्रता प्राप्त की थी। इस दिन को राष्ट्रीय पर्व के रूप में मनाया जाता है। स्वतंत्रता दिवस के दिन प्रधानमंत्री लाल किला, दिल्ली में झंडा फहराते हैं। झंडे को सलामी दी जाती है और राष्ट्रीय गीत एवं धुन गायी जाती है। प्रधानमंत्री राष्ट्र के नाम सन्देश देते हैं और देशभक्तों को याद किया जाता है। आगे पढ़ें...

गणतंत्र दिवस: भारत में 'गणतंत्र दिवस' 26 जनवरी को मनाया जाता है। 1950 में 26 जनवरी को भारत में नया संविधान, भारत का संविधान लागू हुआ था। गणतंत्र दिवस भारत में मनाये जाने वाली तीन राष्ट्रीय छुट्टियों में से एक है। इस दिन नई दिल्ली में विशेष परेड का आयोजन किया जाता है। राष्ट्रपति परेड क़ी सलामी लेते हैं। राजपथ पर परेड का भव्य आयोजन होता है। भारतीय सेना की तीनों विंग इसमें हिस्सा लेती हैं। आगे पढ़ें...

गाँधी जयंती: 'गाँधी जयंती' हर वर्ष 2 अक्टूबर को मनायी जाती है। यह दिन भारत में राष्ट्रीय त्यौहार के रूप में मनाया जाता है। गाँधी जयंती का त्यौहार प्रतिवर्ष राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी की जन्मतिथि पर उनकी स्मृति को कायम रखने के लिए मनाया जाता है। गांधीजी की स्मृति में उनकी समाधि पर फूल, माला अर्पित करते हैं आगे पढ़ें...

हमारे राष्ट्रीय पर्व सम्पूर्ण देश में स्कूलों, कॉलेजों, कार्यालयों और आवास समितियों में पूरे उत्साह के साथ मनाए जाते हैं। सभी राष्ट्रीय पर्वों में राष्ट्रीय अवकाश रहता है। सभी राष्ट्रीय पर्व देश के युवाओं को राष्ट्र के करीब लाते हैं। प्रत्येक वर्ष इन राष्ट्रीय पर्वों को मनाने से हमारे देश के लोगों में देशभक्ति की भावना का संचार होता है और इसलिए इन राष्ट्रीय पर्वों का अत्यधिक महत्त्व है। 


Close Menu